हर वक़्त गहरा, हर शाम गहरी,
गहरा हुआ हर शमां,
हर समय मैं ढूंढता हूँ मेरी मंजिल है कहाँ/
कब मिलेगी जिंदगी वह,
जिसके धुंदु मैं निशाँ,
रात की अन्धक पवन में,
ज्ञान की निर्मल फिजा/
पर मेरी आशा बची है,
हार भी न मानी मैंने,
है यकीं मुझको अभी भी,
मिलेगा वह आसमाँ /
- सौरभ गुप्ता फैज़ाबादी 'आज़ाद'
संपूर्ण रचित सन २००४ में /

No comments:
Post a Comment